Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबलरामपुर हाल में किया गया नव प्रवेशित छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम का...

बलरामपुर हाल में किया गया नव प्रवेशित छात्रों के इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का इंडक्शन (प्रेरण) कार्यक्रम का आयोजन बलरामपुर हाल में किया गया। जिसमें विज्ञान संकाय प्रथम सेमेस्टर के नव प्रवेशित छात्रों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी छात्र महाविद्यालय के संस्कृति और संस्कारों से अच्छी तरह परिचित होंगे। इस महाविद्यालय में शिक्षा के साथ अनुशासन एक महत्वपूर्ण पहलू है। नई शिक्षा नीति के तहत आप लोगों को शिक्षा के नए सृजनात्मक स्वरूपों को अध्ययन में शामिल करना होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का है, हम सभी नई शिक्षा नीति के तहत इन विषयों का अध्ययन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रोफेसर एस.के वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आप सभी को शिक्षा की नई प्रविधियों से अवगत कराया जाएगा। जिसमें कला संकाय के विद्यार्थी वाणिज्य एवं विज्ञान संकायों के विषयों से भी अवगत होंगे तथा विज्ञान संकाय के विद्यार्थी कला संकाय के विषयों से अवगत होंगे। माइनर विषय के रूप में हर विद्यार्थी को अपनी फैकल्टी के अलावा दूसरे फैकेल्टी के एक प्रश्नपत्र को भी पढ़ना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एवं इंडक्शन कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रो. ज्ञानेंद्रधर दुबे ने कहा कि नई शिक्षा नीति की प्रासंगिकता तब सार्थक होगी कि जब आप लोग इस नई शिक्षा नीति के अनुसार विषय का अध्ययन करते हुए कौशल विकास एवं दक्षता में अपने को प्रवीण करेंगे। महाविध्यालय की मुख्य अनुशास्ता प्रोफेसर रीता सिंह ने कहा कि महाविद्यालय का अनुशासन हमारी प्रथम प्राथमिकता है, और आप सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करनी होगी। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ.हरिओम त्रिपाठी, डॉ.ज्ञानेश्वर शर्मा ने अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर प्रोफेसर बीके त्रिपाठी, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, डॉ.अवनीश कुमार सिंह, डॉ.देवेंद्र कुमार सिंह सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।