Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचोरी की योजना बना रहे दो गिरफ्तार

चोरी की योजना बना रहे दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की तड़के सुबह चोरी की साजिश रचते दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मिले सुराग पर पुलिस टीम ने होटल रीवर-व्यू के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर के समीप चोरी की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। इनके पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस, चोरी में प्रयुक्त होने वाला लोहे का राड, पेचकस व चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों सिकरारा के भुआकलां निवासी बृजेश कुमार सिंह व गौराबादशाहपुर के तरसड़ा के प्रमोद कुमार यादव हैं। दोनों के विरुद्ध छह मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया।