जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर रेलवे का बंद फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान देर रात हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल (29) पुत्र भगेलू राम पटेल किसी काम से मुंगराबादशाहपुर आये थे। उस समय रेलवे फाटक बंद था और भयंकर जाम में कई वाहन फंसे हुए थे। कुछ लोग बंद फाटक काे पार कर रहे थे इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार पटेल भी फाटक को पार करने लगा उसी समय धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई जिसके चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग जब तक उसे किसी वाहन से अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। काफी कोशिश के बाद पुलिस शव की पहचान कर सकी। देर रात परिजनों को जानकारी हुई। तो बदहवास वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करते हुए दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के अनुसार वह किसी काम से मुंगराबादशाहपुर के लौंह गांव जा रहे थे। रास्ते में फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गये। परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
बन्द रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Previous article
Next article

