जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश के अनुपालन में व थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व गैरजमानती वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गैरजमानती वारंटी ललित चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी-महेन्द्रू थाना-पवांरा जौनपुर व संजय कुमार पुत्र परमानन्द निवासी-भटेवरा थाना-पवांरा को उपनिरीक्षक देवानन्द ने हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह व हेड कान्सटेबल आशीष यादव के साथ शनिवार की सुबह दोनों के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

