Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबजबजाती नाली दे रही बीमारी को दावत

बजबजाती नाली दे रही बीमारी को दावत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायबीरु गांव स्थित बैंक के सामने बनी नाली में अधिक गंदगी होने से नाली बजबजा रही है। जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे बैठे है। स्टेशन रोड़ पर स्थित है स्टेट बैंक से महज दो मीटर केराकत ब्लॉक व बैंक से 50मीटर दूरी पर सरकारी अस्पताल है। ऐसे में क्षेत्र में दुकानों के सामने नाली का गंदा पानी लोगों को बिमारी के आगोश में ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायबीरू गाँव में स्टेट बैंक के बगल में बने गंदगी से भरी नाली की शिकायत ग्राम प्रधान से की गई। इसके बावजूद आज तक उसकी सफाई नही करायी गयी। गाँव में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। क्षेत्र के कर्मचारियों का आलम यह है कि प्रधान के यहाँ कागज पर उपस्थिति दर्ज कर गायब हो जातें हैं। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार लगातार सफाई अभियान चलाकर स्वछता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। वहीं बैंक के बगल में बजबजा रही नाली स्वच्छता का भेद खोल रही है। जमीनी स्तर पर यदि उच्चस्तरीय जांच की जाय तो गाँव में कराये गये कार्यों की सच्चाई सामने आ जायेगी।