Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान ने डीजीपी से लगाया सीओ पर धमकाने का आरोप

ग्राम प्रधान ने डीजीपी से लगाया सीओ पर धमकाने का आरोप

  • केराकत ब्लॉक के निहालापुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, केराकत। जमीन के एक मामले की शिकायत लेकर तहसील समाधान दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधान को सीओ ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देने और उसके पिता की नौकरी खत्म करा देने की धमकी दी है। मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार केराकत ब्लॉक क्षेत्र के निहालापुर गांव स्थित ग्राम प्रधान आशीष कुमार शनिवार को तहसील समाधान दिवस में गांव के एक जमीनी मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान का आरोप है कि सीओ गौरव शर्मा ने पैरवी करने पर उसे जेल भेजने और उसके पिता हरिश्चंद कन्नौजिया की होमगार्ड की नौकरी खत्म कराने की धमकी दे डाली। ग्राम प्रधान ने पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि तहसील समाधान दिवस में गए थे।