जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव में बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर दबंग युवक ने मां को पीटकर किया। लहूलुहान पड़ोसी युवक ने घायल महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव निवासी 32वर्षीय रीता पत्नी राम सुवारथ का देवर रविवार की देर शाम को मामूली विवाद के चलते रीता के बच्चों को बांस से पिटाई कर रहा था। खेत से घर आई मां के विरोध करने पर दबंग युवक ने महिला को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। महिला वâी चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उक्त घायल महिला को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोषी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बच्चों की पिटाई का विरोध करने पर मां को पीटकर किया लहूलुहान


