जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन में किसानों की समृद्धि के लिए फेड प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड कार्यालय का शुभारंभ हुआ। सोमवार को कोर्डिनेटर गिरीश कुमार सिंह ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां फेड कार्यालय खुलने से किसानों को खाद, बीज, दवा सुगमता से मिलने में मदद मिलेगी। सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। कंपनी के डायरेक्टर राजनाथ यादव ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर स्टेट कोआर्डिनेटर गिरीश कुमार सिंह, सीईओ ममता यादव, एकाउण्टेंट विकास चंद यादव, डायरेक्टर विनय कुमार सिंह, लालमन सिंह, शारदा देवी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
कन्नौज में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
कन्नौज में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के एक युवक की मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
फेड प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

Previous article


