जौनपुर धारा, सिकरारा। विकास खण्ड के फिरोजपुर प्रथम गांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का भारत सरकार की टीम ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंश स्टैंडर्ड (एनक्वास)द्वारा प्रमाणित(सर्टिफाइड)किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.एसके पटेल ने बताया कि भारत सरकार से नामित एसएसओ दिल्ली के डॉ.मनीष प्रियदर्शी व डॉ.हर्षदा भाई दास पवार द्वारा शनिवार को ऑनलाइन सर्टिफाइड किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से निर्धारित 14मानकों जैसे केयर इन प्रेग्नेंसी एंड चाइल्ड बर्थ, नियोनिटेल एंड इम्फेक्ट हेल्थ सर्विसेज, चाइल्डहुड एंड एडोलसेन्ट हेल्थ केयर सर्विसेज, फेमिली प्लानिंग, मैनेजमेंट ऑफ कम्युनिकेबल हेल्थ सर्विसेज, डेंगू मलेरिया, हीमोग्लोबिन आदि की जांच सुविधा की उपलब्धता के बाबत ऑनलाइन एसेसमेंट किया गया। उक्त आरोग्य मंदिर के कायाकल्प के साथ यहाँ माउथ कैंसर, सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। ताकि समय रहते लक्षण पता चलने पर जरूरी उपचार किया जा सके। उक्त सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी करुणा मिश्रा व एनम मनीषा देवी सेवारत है। इस दौरान जिला मुख्यालय से डॉ.क्षतिज पाठक, बीपीएम शम्स अंसारी, डॉ.जितेंद्र यादव, अजीत यादव, एआरओ संदीप पटेल, प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल सहित कर्मी मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
फिरोजपुर गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ कायाकल्प

Previous article
Next article


