Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय में हुआ पुरस्कार एवं अंक पत्र का वितरण

विद्यालय में हुआ पुरस्कार एवं अंक पत्र का वितरण

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर से सटे भरौली गांव स्थित मां राज देई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र, प्रमाण पत्र ,एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार और अंक पत्र प्राप्त करके बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए तथा वे मुस्कराते हुए नजर आए। पुरस्कार और अंक पत्र वितरण में मुख्य अतिथि श्याम चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि सतीश यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुरस्कार प्राप्त बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। जिसके कारण यहां के बच्चे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम अजोर यादव ने बताया कि हमारा विद्यालय विगत 25वर्षों से समाज में बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए कार्य कर रहा है। जिसमें सभी अध्यापकों का विशेष योगदान रहता है। विद्यालय के समस्त अध्यापक और अध्यापिकाएं पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षा और संस्कार दोनों प्रदान करते हैं। जिसके कारण हमारे विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन करते हैं। उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वी के सर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक राज बहादुर यादव, अच्छे लाल, राम यश यादव, सुंदर यादव, लालचंद यादव, मीना साहू, खुशबू यादव, रीमा प्रजापति और अन्य अभिभावक उपस्थित रहें।