Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयफासो में संदिग्ध जिहादियों ने दिया एक बड़ी घटना को अंजाम

फासो में संदिग्ध जिहादियों ने दिया एक बड़ी घटना को अंजाम

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में संदिग्ध जिहादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जिहादियों ने 40 लोगों के मौत के घाट उतार दिया है. इस बात की पुष्टि बुर्किना फासो के गवर्नर ने खुद की है. गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी संगठनों का कब्जा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलों को किस संगठन ने अंजाम दिया. 

बता दें कि अभी बीते गुरुवार को ही ऐसी घटना देखने को मिली थी, जब  अज्ञात हमलावरों ने हमला कर 44 लोगों की हत्या कर दी थी. तब बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र के कौराकोउ और तोंडोबी गांव को निशाना बनाया गया था. इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे.  इस तरह की ख़बरें आये दिन बुर्किना फासो से आती रहती है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक बुर्किना फासो में बीते वर्षों में हजारों लोग हिंसा में मारे गए, जबकि 20 लाख से अधिक लोग देश छोड़ किसी और जगह शिफ्ट हो गए. अशांति के चलते पिछले साल देश ने दो बार सेना की ओर से तख्तापलट का सामना किया, लेकिन हिंसा का मामले थमे नहीं हैं. अशांति की शुरुआत 2012 में पश्चिम अफ्रीकी देश माली से हुई थी. इसके बाद हिंसा पड़ोसी देश बुर्किना फासो और नाइजर में फैल गई.