जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाए जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी विशाल (१८) पुत्र गोरख पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर रविवार की सुबह अपने कमरे में जाकर छत पर पंखा लगाने के हुक के सहारे फांसी लगाकर लटक गया। इस बीच परिवार के लोग पहुंच गए और आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
फांसी लगाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
Previous article


