Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

  • विधायक रमेश सिंह ने आरती कर प्रारम्भ करायी यात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल श्रीरामपुर रोड पर नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारम्भ विधायक रमेश सिंह ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ कर किया। इस दौरान जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, दुग्धाधिवास, पुष्पाधिवास के पश्चात मूर्ति स्थापना के पूर्व संध्या पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में श्री हनुमान जी की भव्य आरती करने के साथ ही रथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में रामलीला समिति के भजन मण्डल के कार्यकर्ता करतल ध्वनि पर भजन प्रस्तुत कर नगर भ्रमण किया। वहीं श्री हनुमान जी का रूप लिए कलाकार भक्तिभाव से विभेर हो भजन पर नृत्य करते दिखाई दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस पूरे कार्यक्रम में डटी रही। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र सिंह बंटी, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुनील कुमार अग्रहरी टप्पू, अनिल मोदनवाल, नारायण अग्रहरी, कृष्णा अग्रहरी आदि मौजूद रहे।