Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeउत्तर प्रदेशप्राइवेट माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर

प्राइवेट माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर

झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में प्राइवेट माध्यम से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है. विद्यार्थी लंबे समय से प्राइवेट परीक्षा फॉर्म खोलने की मांग कर रहे थे. अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांग को पूरा कर दिया गया है. प्राइवेट माध्यम से बीए, बी.कॉम, एमए तथा एम.कॉम कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म खोल दिए गए हैं. प्राइवेट विद्यार्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. यह फॉर्म 28 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक भरे जाएंगे.

प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा भी नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित करवाई जाएगी. विश्वविद्यालय में रेगुलर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के साथ ही इनकी परीक्षा भी करवाई जाएगी. प्राइवेट विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय कौन से विषय चुनने हैं और किन बातों का ध्यान रखना है. इसकी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी गई है. ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2820 रुपये निर्धारित किया गया है.

विद्यार्थियों को उनके जिले में ही दिया जाएगा केंद्र

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने लिखित आदेश में बताया कि प्राइवेट विद्यार्थियों को उनके द्वारा चयनित जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे. लंबे समय से प्राइवेट विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म खोलने की मांग कर रहे थे. इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है. फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की शंका को दूर करने के लिए विद्यार्थी 9076501607, 9076501612, 9076501627 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

Share Now...