― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, हुई मौत

  • परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया हंगामा
  • स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सीज
  • पुलिस ने ताला तोड़कर शिशु व महिला को निकाला बाहर

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गोमती मार्केट स्थित भागवत चिकित्सा केंद्र में शुक्रवार को प्रसव के एक दिन बाद महिला की मौत होने पर सैकड़ो लोगो ने परिजनों के साथ अस्पताल के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई करने में जुट गई। स्थानीय पुलिस ने जांच कर अस्पताल सील कर दिया गया और थाने पर तहरीर दी गई है। परिजनों के मुताबिक 27 वर्षीया अंजू देवी पुत्री स्व.मंगरू राम अपने मायका पुरेव वैदा में रह रही थी।

गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने लगी तो आशा को बुलाया गया। वह भागवत चिकित्सा केंद्र गोमती मार्केट जलालपुर में भर्ती करा दिया। जिसे सर्जरी शाम 4 बजे बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद से ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। वही सर्जरी करने आए बाहर के डाक्टर ने 15 मिनट में सर्जरी कर चले गए। अगले दिन महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर डाक्टर ने एंबुलेंस बुलाकर जौनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत यही हो चुकी थी। हम लोगो को बहाने से जौनपुर भेजकर डाक्टर पूरे स्टाफ के साथ आनन फानन में नवजात शिशु व मृतिका की मामी आशा देवी को अस्पताल में ही बंद कर पिछले दरवाजे से फरार हो गए। परिजन शव लेकर भागवत चिकित्सा केंद्र पर पहुंचे तो अस्पताल में ताला बंद देखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंचे स्पेक्टर राम सरीख गौतम मय फोर्स पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और अस्पताल का ताला अपने हाथ से तोड़कर शिशु व महिला को बाहर निकालकर मृतिका के देवर लालू के सुपुर्द कर दिया। वहीं काफी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचकर कार्यवाई की मांग करने लगे रहें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल को सील कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि भागवत चिकित्सा केंद्र का सभी रजिस्टर, सर्जरी के सभी स्टूमेंट कब्जे में लेकर सीज की कार्यवाई की जा रही है। एसीएमओ राजीव यादव ने बताया कि जांच कर अस्पताल सील कर थाने पर तहरीर दी गई है।

Share Now...