Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधान ने लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

प्रधान ने लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

  • उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के शिकायत के बाद भी नही मान रहा दबंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को केशवपुर के ग्रामप्रधान संतोष कुमार मौर्या ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि ग्राम पंचायत केशवपुर में प्रसाद तिराहे के पास लबे रोड नवीन परती जमीन व अन्य खाते सहित आठ विस्वा जमीन पर गौराबादशापुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद निवासी शिवकुमार यादव पुत्र स्व.रामबली यादव अवैधरूप से कब्जा कर रहे है। जबकि उन्होने प्रेमलता यादव पत्नी अरविन्द यादव ने नाम से मात्र एक विस्वा जमीन बैनामा कराया है। इस जमीन के पास नवीन परती की सात विस्वा जमीन को कब्जा कर रहे है। उन्होने कहा कि लगातार एसडीएम, डीएम व थाने पर शिकायत कर रहा हूं, राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर आकर काम को रोकवा कर चली जाती है लेकिन कुछ दिन बाद भारी संख्या में मजदूरो को लगाकर फिर से काम शुरू करा दिया जाता है। मामले से मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज, जफराबाद के पूर्व विधायक डा.हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बाद भी दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करता चला जा रहा है। संतोष मौर्या ने कहा कि इस मामले को लेकर बीते 16 सितम्बर को मैने तहसील दिवस में शिकायत किया तो तहसीलदार ने कहा कि अब कोई निर्माण नही होगा। लेकिन रविवार की सुबह मजदूरो को लगाकर काम शुरू कर दिया गया। जब मैने थानाध्यक्ष से बात किया तो उन्होने कहा कि किसी राजस्व अधिकारी का आदेश दिजिए तब हम काम को रोक पायेगें।

Share Now...