― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री मोदी ने देश को शीर्ष पायदान पर लाकर खड़ा किया -मोती...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को शीर्ष पायदान पर लाकर खड़ा किया -मोती सिंह

जौनपुर धारा, बदलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शीर्ष पायदान पर लाकर खड़ा किया है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संवाद स्थापित किया जो आजादी के बाद से अधूरा था। यह बातें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कही। वह रविवार को सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है बल्कि भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है जिससे देश की आस्था जुड़ी हुई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहाकि नेतृत्व जब समर्थ होता है तो पूरा देश साथ चलता है। 135 करोड़ की ताकत का भारत जब बोलेगा तब सब मजबूर होंगे। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के हित में रही। हम लोग कितने सौभाग्यशाली हैं कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कारण विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। विधायक ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की सरकार गरीबों की सरकार कही जाने वाली सरकार है। सम्मेलन को जिले के लोकसभा प्रभारी विजेंद्र राय ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में मन से लग जाने के लिए उत्साहित किया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह तथा संचालन सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्रबन्धक श्याम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह, बदलापुर के मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, गंगा प्रसाद सिंह, विवेक सिंह राजा, जय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह शक्ति, युवा नेता वैभव सिंह, बलवीर गौड़, लवकुश सिंह, साहब लाल कनौजिया आदि लोग मौजूद थे।

Share Now...