जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन सत्र में प्राथ्ामिक विद्यालय जासोपुर, करंजाकलां विद्यालय में मनाया गया। जिसमे विद्यालय में खेल-कूद, दौड़ और कविता, गीत गायन अन्य तमाम गतिविधियां कराकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक आशा मौर्या, वर्तिका यादव, प्रियंका मिश्रा, विजयलक्ष्मी, आदि के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रियांशी मौर्या, रानी सिंह, संस्कृती यादव, आनंद सिंह, सचिन यादव, रवीन्द्र प्रजापति, अभिनव कीर्ति पांडेय, उत्कर्ष मिश्रा, अभिषेक यादव, विकास, चंदन यादव, प्रमन चौरसिया, प्रभात तिवारी, सचिन सिंह यादव, फरहान अख्तर, आदि को विभिन्न दिवस में उत्तम कार्य के टीम मैनेजर के रूप में सम्मानित किया गया। संचालन अभिनव कीर्ति पांडेय कार्यक्रम अधिकारियों डॉ शशिकांत यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ.विनय वर्मा, डॉ.विशाल यादव, डॉ.अजय कुमार मौर्य, घनश्याम यादव, प्रिया प्रजापति, विशाल प्रजापति, चंदन यादव, सुरजीत प्रजापति, गौरव मौर्य, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
प्रतियोगिता में विजेताओं को दिया गया पुरूस्कार



