Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरपौध भिक्षा कार्यक्रम में कुलपति को भेंट किए गए 25 पौधे

पौध भिक्षा कार्यक्रम में कुलपति को भेंट किए गए 25 पौधे

  • पुलिस चौकी स्थित मैदान में किया गया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पौध भिक्षा के रूप में बुधवार को 25 पौध दिए गए। महाविद्यालय के प्राचार्यों ने कुलपति निर्मला एस.मौर्य को संकाय भवन में पौधे भेंट किया। पौधारोपण का कार्यक्रम विश्वविद्यालय निकट पुलिस चौकी स्थित मैदान में किया गया। यह कार्यक्रम बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डा.मनीष कुमार गुप्ता की निगरानी में चलता रहेगा। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के अंतर्गत जुलाई एवं अगस्त में महीने में 35करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड वाराणसी को पौधे प्रदान करने हेतु बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा अनुरोध किया गया था।इस क्रम में सिरकोनी रेलवे यार्ड उत्तर प्रदेश जौनपुर द्वारा औद्योगिक व इमारती प्रजाति, फलदार प्रजाति अर्जुन, कांजी के पौधे को बायोटेक्नोलॉजी विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजी को उपलब्ध कराए गए। पौधारोपण कार्यक्रम 20 दिनों तक चलता रहेगा।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर सुधाकर सिंह गन्ना कृषक महाविद्यालय जौनपुर द्वारा 10पौधे विश्वविद्यालय को दान किए, प्रो. अल्केश्वरी बयालसी महाविद्यालय ने 5 पौधे दान किए गए तथा कुटीर पीजी महाविद्यालय के द्वारा 10पौधे दान किए गए। पौधारोपण का कार्यक्रम विश्वविद्यालय निकट पुलिस चौकी स्थित मैदान में किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रो.वंदना राय, प्रो.रमेश मणि त्रिपाठी, प्रो.सुधाकर सिंह, प्रो.अलकेश्वरी सिंह, डॉ.मनीष कुमार गुप्ता, डा.एसपी तिवारी, डॉ.सुनील कुमार, डा.दिग्विजय सिंह राठौर, ऋषि श्रीवास्तव, डा.विवेक कुमार पांडेय, डा.अवधेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

Share Now...