जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रेस, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी क्रय हेतु प्रति छात्र-छात्रा रु. 1,200 की धनराशि का उनके माता/पिता/अभिभावक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजी गई। इसी क्रम में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश शासन गिरीश चन्द्र यादव, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में छात्रों एवं उनके अभिभावकों के द्वारा देखा गया। राज्यमंत्री द्वारा बच्चों को स्कूल बैग सहित अन्य स्टेशनरी के सामान वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पारदर्शी तरीके से पैसे अभिभावकों के खाते में भेजा जा रहा है। जनपद के विद्यालयों में हो रहे परिवर्तन में शिक्षकों का विशेष योगदान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि भेजे गए पैसों से ड्रेस, जूता मोजा खरीद कर अपने बच्चों को पहना कर विद्यालय भेजें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जनपद में कुल दो लाख 85 हजार 3 सौ 3 बच्चों को कुल 34 करोड़ 23 लाख 63 हजार 6 सौ रुपये डीबीटी के माध्यम से रु 1200 प्रति छात्र के अभिभावक के खाते में भेजा गया है। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालय के छात्र अभिभावक व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ


