Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरपैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन

पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। किसान संगठन एआईकेकेएमएस द्वारा शिवपुर उतरेटिया पैसेंजर ट्रेनों का हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करके रेल मंत्री व मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांग पत्रक स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। मांग पत्र में मांग की गई कि शिवपुर उतरेटिया मेमो पैसेंजर ट्रेनों 04107 व 04108 का ठहराव हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए और इन ट्रेनों को वाराणसी से लखनऊ तक चलाया जाए। ट्रेन संख्या 04263 व 04264 को शिवपुर न रोककर सुल्तानपुर से वाराणसी तक चलाया जाए। कोरोना काल से बंद वाराणसी सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन नं 4265 व 4266 को पुन: चालू किया जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन नं. 4263 और सुल्तानपुर से वाराणसी पैसेंजर ट्रेन नं. 4264 और 4265 व 4266 को कोरोना काल से ही बंद कर दिया गया था। तभी से लगभग 4-5 जिलों के हजारों लोगों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीच में जनता के द्वारा रेल प्रशासन को मांग पत्र सौंपे जाने के बाद सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस (ट्रेन नं 04263 व 04264) बनाकर चलाया गया जो अभी वाराणसी से न चलाकर शिवपुर से ही चलाई जा रही है। लेकिन सुबह चलने वाली दूसरी ट्रेन (सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर ट्रेन नं 4265 व 4266) अब भी बंद है। इस तरह कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, कचहरी, ऑफिस व अन्य कई आवश्यक जरुरतों के लिए लोगों की रोजाना की यात्रा बाधित हो रही है और रेल यात्रा की सुगम सुविधाओं से आम लोग वंचित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में इस बात से खुशी तो है कि कुछ दिनों से शिवपुर उतरेटिया मेमो पैसेंजर ट्रेन 04107 व 04108 का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन इसके ठहराव हर जगह नहीं हैं। हरपालगंज रेलवे स्टेशन एक प्रमुख स्टेशन है, जहां पर हजारों यात्री प्रति दिन सफर करने के लिए जाते हैं। इस लिहाज से हरपालगंज में उक्त मेमो पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बेहद जरूरी है, और इस ट्रेन को वाराणसी से लखनऊ तक चलाने से जनता बेहद खुशी होगी। इस अवसर पर ऑल इण्डिया कसिान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव कॉमरेड रामगोविन्द सिंह, रामप्यारे एडवोकेट, मनोज विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार मौर्य (राज्य सचिव), अशोक कुमार खरवार, हीरालाल गुप्ता, राधेश्याम चौबे, लालता प्रसाद मौर्य, दिलीप कुमार खरवार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार प्रजापति, बेचन सिंह, अमरनाथ दुबे, दिनेश मौर्य, प्रमोद दुबे, रामभारत मौर्य, राममूर्ति मौर्य, निकोलाई शर्मा व कॉमरेड रविशंकर मौर्य (जिला सचिव, एसयूसीआई (सी) के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...