Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा खामियों पर सख्ती

जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था की कमियां सामने आई हैं।
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक बाबा दुबे की बुआ सूर्यराजी देवी का निधन

पूर्व विधायक बाबा दुबे की बुआ सूर्यराजी देवी का निधन

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे की बुवा सूर्यराजी देवी का 93वर्ष की उम्र में कृष्णापुर स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह काफी दयालु और धार्मिक स्वभाव की महिला थी। उनके पुत्र महेंद्रनाथ तिवारी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान कृष्णदेव तिवारी, अनिल कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य लालचंद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ शिक्षक मयाशंकर तिवारी, डॉक्टर विजय तिवारी, पत्रकार दिनेश तिवारी, संजय तिवारी,गुड्डू रामबली तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, श्रीप्रकाश (वकील) तिवारी, समाजसेवी सुभाष दुबे, श्रवण तिवारी समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। 26 मार्च को एकादशाह तथा 28 मार्च को त्रयोदशाह का कार्यक्रम रखा गया है।