जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हरिपुर गांव के पूर्व प्रधान के पति एवं ऊदपुर गांव के सफाईकर्मी विनोद पाल पर एक महिला सफाईकर्मी ने गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सफाई कर्मी विनोद पाल उनके मोबाइल पर रात को व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग करके उन्हें परेशान करते हैं और फोन नहीं उठाने पर उन्हें तरह-तरह की धमकियां देते हैं। विनोद पाल के हरकतों से तंग आकर महिला सफाई कर्मी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सफाई कर्मी विनोद पाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर जब जांच की कार्रवाई शुरू की गई तो जांच उपरांत प्रथमदृष्टया महिला सफाई कर्मी की आरोपो को सही पाया गया। जिसके बाद सफाई कर्मी विनोद पाल को निलंबित कर दिया गया। महिला सफाईकर्मी जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताई जा रही है। सफाईकर्मी विनोद पाल के हरकतों से जिले के महिला सफाई कर्मियों में काफी आक्रोश है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पूर्व प्रधानपति पर महिला सफाईकर्मी ने लगाए गंभीर आरोप

Previous article
Next article

