Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपानी से डूबा प्राथमिक विद्यालय

पानी से डूबा प्राथमिक विद्यालय

  • डेढ सौ बच्चों की पढाई में हो रही भारी दिक्कत

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज का एक ऐसा विद्यालय जहां बरसात के दिनो के अलावा भी हलकी बारिस मे तालाब जैसी स्थिति बनी रहती है। जहां नन्हे मुन्ने सैकडो बच्चो के पठन पाठन मे भारी कठिनाई उठानी पड़ती है। महराजगंज क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय ठेगहां जो इंगलिश मिडियम के नाम से जाना जाता है वहां करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चो का नामांकन व पठन पाठन  पांच अध्यापको द्वारा किया जाता है। ठेंगहां की दलित व ब्राह्मण बस्ती के बीच बना प्राथमिक विद्यालय परिसर की हल्की बारिस होते ही परिसर झील मे तब्दील हो जाता है। जहां प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पाल व उनकी पत्नी समेत सभी पांच अध्यापक की तैनाती है। विद्यालय के प्रवेश गेट से लेकर समूचे परिसर तक पानी का जमाव बरकरार है। सहायक अध्यापक नागेन्द्र प्रताप मिश्र ने बताया कि विद्यालय में इण्टरलाकिंग होने के कारण पानी बाहर निकल नही पाता। बच्चो के अभिभावक चन्द्रेज गौतम, आल्हा, शिवजीत गौतम का कहना है कि इंटरलाकिंग पर पानी जमा होने व काई पड़ने से किसी भी समय नन्हे बच्चो के साथ दुर्घटना घट सकती है। शिक्षा विभाग को चाहिए कि वे विद्यालय परिसर मे बलुई मिट्टी डालकर समुचित व्यवस्था करे।इस सम्बंध में खण्ड शिक्षाधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि जल निकास की जल्द व्यवस्था पंचायत विभाग से कराई जायेगी।