- आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने किया प्रर्दशन
जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब सवा एक बजे मरीजों के लिए पर्चा काटकर वितरण करने के दौरान वार्ड ब्वाय दुर्गा प्रसाद को तीन की संख्या में पहुंचे अज्ञात नकाबपोश दबंगों ने उन्हें मारपीट कर घायल करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौंके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर घटना को लेकर आक्रोशित अस्पताल कर्मियों ने उक्त दबंगों की गिरफ्तारी करने के लिए अस्पताल में तालाबंदी कर प्रर्दशन करना शुरू कर दिया।



