Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल के क्षेत्र में स्टार्ट अप और नवाचार की असीमित संभावनाएं :...

पूर्वांचल के क्षेत्र में स्टार्ट अप और नवाचार की असीमित संभावनाएं : प्रो. वंदना सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय स्टार्टअप इन्डक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो.वन्दना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में उद्योग पनपने की असीमित संभावनाएं है। यहां के छात्र देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं मे उच्चस्थ पद पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के छात्र महत्वाकांक्षी हैं। आवश्यकता है उन्हे नवाच्ाार एवं स्टार्ट अप के लिए उचित माहौल दिया जाय। पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय का इन्कूबेशन केंद्र इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफ़ेसर बी.बी.तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक एवं विश्वविद्यालय की सभी सुविधाएं इन्क्यूबेटीज के लिए उपलब्ध हैं, वे जब चाहें इनका उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में इनक्यूबेशन सेन्टर के कार्यकारी निदेशक प्रो.अविनाश पाथर्डीकर नें विषय प्रवर्तन करते हुए पूर्वाचल क्षेत्र की विशेषता पर यहां उपलब्ध अवसरों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि यह केंद्र नवोन्मेषी विचारों एवं स्टार्ट अप को खड़ा करने के लिए उचित माहौल प्रदान करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर से जुडे इनक्यूबेटी शेखर आनन्द, आकाश सिंह, लीगल सपोर्ट हेतु मिस्टर प्रोफ़ेशनल के निदेशक सुनील जायसवाल तथा रा़फ्ट एंड रिवर्स के निदेशक, श्री न्रिपेन भट्ट ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रो.रजनीश भास्कर ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संचालन अभिनव श्रीवास्तव ने किया गया। इस अवसर पर प्रो.मानस पाण्डेय, प्रो.वन्दना राय, प्रो.बी. डी.शर्मा, डॉ.अमित वत्स, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.अमरेन्द्र सिंह, डॉ..रसिकेश, डॉ.सुशील कुमार समेत विभिन्न संकायों के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...