Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरडीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने संयुक्तरूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अधिकारियों के द्वारा जेल अस्पताल में जाकर भर्ती बन्दियों से उनके स्वास्थ्य एवं इलाज के संबंध में जानकारी ली गई और जेल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों का समय-समय से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा महिला एवं पुरुष बंदियों से वार्ता भी की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस.के.पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।