Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरपुस्तकीय ज्ञान को जीवन में उतारना ही वास्तविक शिक्षा : पी.विक्टर

पुस्तकीय ज्ञान को जीवन में उतारना ही वास्तविक शिक्षा : पी.विक्टर

  • सेंटजॉन्स स्कूल में अंग्रेजी व्याकरण विषय पर परियोजना का प्रस्तुतिकरण

जौनपुर धारा,जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर की शनिवासरीय प्रार्थना सभा में कक्षा 10 अ के छात्रों ने अंग्रेजी व्याकरण आधारित वाक्य संरचना पर परियोजना प्रस्तुत किया। इस सप्ताह प्रार्थना सभा में छात्रों ने अंग्रेजी के प्रमुख कवियों के जीवनवृत्त एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। पुस्तक से सीखे गए ज्ञान को जीवन में उतारना चाहिए। जीवन में उतारे बिना शिक्षा अधूरी रहेगी। फादर ने अध्यापक-अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा देते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे व्यवहारिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक ज्ञान में सामंजस्य बैठा सकें। आध्यामिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा, शिक्षा के वास्तविक स्वरूप को प्रकाशित करने में समर्थन नहीं होगी।