Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeNews Channelपुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद



पुलिस जानकारी के अनुसार तारकेश्वर राय थानाध्यक्ष शाहगंज व त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ मय हमराह पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान सुल्तानपुर मार्ग से आती हुई एक बिना नम्बर प्लेट बाईक दिखाई दी, जिसे रोकने का इशारा किया गया सामने पुलिस चैकिंग देख बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा खुटहन रोड पर मोटर साइकिल मोड कर भागने लगें, जिसके सम्बन्ध में वायरलेस से सूचना पास की गयी , सूचना पर अरविन्द कुमार सिंह थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा सामने से आकर भागते हुये बदमाशों का घेराव किया गया तो बदमाशों द्वारा हडबडी में मोटर साइकिल निजामपुर मार्ग पर मोड दी अचानक मोडने पर गाडी डिस्बैलेंस हो गयी। बदमाश अपने को घीरता देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष शाहगंज बाल बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा किये गये जबाबी फायर से एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

source