जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी पर सई गोमती नदी के संगम पर स्थित रामेश्वरम महादेव के मंदिर का पुलिस अधीक्षक ने सावन मास में शुरू होने वाले जलाभिषेक के लिए शनिवार देर शाम अवलोकन कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डॉ. अजय पाल शर्मा ने नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष हिदायत दी। जलमग्न परिसर में से पानी निकालने का भी निर्देश दिया। साथ में कावड़ व बैरियर को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्नान करते समय प्रशासन को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है जिससे डूबने से कोई दुर्घटना ना हो। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए भी दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ केराकत गौरव शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार, थानाध्यक्ष जलालपुर रामसरिख गौतम आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पुलिस अधीक्षक ने रामेश्वरम महादेव मंदिर का किया अवलोकन

Previous article
Next article

