- चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने विधायक तूफानी सरोज का किया गर्मजोशी से स्वागत
जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व सांसद व केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि के नेतृत्व में सपाइयों ने मनाया। इस दौरान विधायक तूफानी सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। रविवार को नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे राहीला के आवास पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद व विधायक तूफानी सरोज का 66वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक तूफानी सरोज को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके जन्मदिन पर बधाई दी। कार्यकर्ताओ द्वारा दिये गए इस स्नेह पर विधायक तूफानी सरोज ने चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान व सभी कार्यकतार्ओं का आभार जताया। इस दौरान चेयरमैन जफराबाद उम्मे राहिला, डॉ. सरफराज खान, फिरोज खान, कय्यूम अंसारी, सिराज खान, संजय राजभर, ओवैस खान, शिव मूरत सरोज, फिरोज, अजहर, शाहनवाज, प्रदीप वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



