जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला पुरुष अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और सीएमएस अभिमन्यु कुमार को निर्देशित किया कि मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। डेंगू वार्ड में १६ मरीज भर्ती हैं जिनका स्वास्थ्य अच्छा है। फीवर हेल्प डेस्क पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बुखार के मरीजों में अब कमी आ रही है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अस्पताल में बाहर की दवा न लिखी जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
पुरूष अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

Previous article
Next article

