Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में १५ नवंबर को शिक्षक भरेंगें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लखनऊ में १५ नवंबर को शिक्षक भरेंगें हुंकार  : अमित सिंह

धरने को सफल बनाने के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक हुसेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में हुई। बैठक के सम्बंध में जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने अवगत कराया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व से घोषित आन्दोलन के क्रम में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य चार सूत्रीय मांग को लेकर पूरे देश में निरन्तर चरणबद्ध आन्दोलन चल रहा है। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) द्वारा उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य चार सूत्रीय मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से विभिन्न आन्दोलन जैसे हस्ताक्षर अभियान/जनपदीय धरना प्रदर्शन सहित अन्य कई आन्दोलन किए गए। साथ ही अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा देश के समस्त राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य चार सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आन्दोलन प्रस्तावित है। जिसके क्रम में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य चार सूत्रीय मांग को लेकर १५ नवम्बर को ईको गार्डन लखनऊ में एक दिवसीय प्रदेशीय धरना प्रदर्शन आन्दोलन पूर्व से घोषित किया जा चुका है। इस अवर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अतुल सिंह संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, रामकृपाल यादव स्वतंत्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।