जौनपुर धारा, जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज द्वारा हंगर प्रोग्राम के अंतर्गत वृद्धाश्रम सुक्खीपुर में भेजन वितरण व मिष्ठान वितरण किया गया। क्लब द्वारा स्व. शमलेस की तृतीय पुण्यतिथि पर हंगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत दोपहर में वृद्धा आश्रम सुक्खीपुर में भेजन व मिष्ठान वितरित किया गया। इस सेवा कार्य पर संस्था अध्यक्ष विष्णु सहाय ने कहा कि कमजोर वर्ग को भेजन कराने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है और क्लब ने ही वी सर्व साथ एक सच्चे लायन की परिभाषा को चरितार्थ किया। इस आयोजन में अजीत सोनकर, जय कृष्ण साहू जैकी, देव आनंद, हसन अब्बास, संजय जायसवाल, राजेश किशोर, दीपक साहू सहित तमाम लोगोंं ने अपना अमूल्य समय दिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में भेजन व मिष्ठान वितरित

Previous article