Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपाठ्य पुस्तक पा झूमे बच्चे,खिले चेहरे

पाठ्य पुस्तक पा झूमे बच्चे,खिले चेहरे

जौनपुर धारा,जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र में सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय रामनगर के बच्चे उस समय झूम उठे जब उनके बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। नए पाठ्य पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल से गए। सत्र 2024-25मे़ अध्ययन रत बच्चों के लिए इस बार अप्रैल माह में ही नए पाठ्य पुस्तकों का जखीरा बीआरसी पर आ गया। इसी कड़ी में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में कुल 110 बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। वितरण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई में आ रही बाधाओं को बच्चे बेझिझक अपने गुरूजनो से साझा कर उसका समाधान करें ताकि विद्यालय आने के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। फिलहाल नए पाठ्य पुस्तकों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल सा गए। इस अवसर पर सन्तोष यादव, अजय कुमार, पूनम तिवारी व विद्या मौर्या समेत अन्य गुरूजन और बच्चे मौजूद रहे।