- वितरित की गई नि:शुल्क दवाइयां
जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव में सोमवार की सुबह पशुपालन विभाग विकास खण्ड सोंधी की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 670 बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सामान्य चिकित्सा हुई तथा दवाएं वितरित की गयी। आरोग्य शिविर का शुभारम्भ ग्राम प्रधान कृपाशंकर राजभर ने गाय को माला पहना कर व गुड़ खिलाकर पूजा पाठ से किया। उक्त मेले में सुबह से ही भीड़ एकत्र होने लगी। लोग अपनी बारी के लिए नंबर लगाकर प्रतीक्षा करते रहे। आरोग्य शिविर में पशुओं का उपचार कर रहे व मेले के आयोजक पशुचिकित्साधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय विकास खण्ड शाहगंज सोंधी डॉक्टर विपिन सोनकर ने बताया कि पोरई खुर्द गांव सहित अगल बगल के गांव के लगभाग 670 पशुओं का इलाज कर दवाएं वितरित की गई तथा पशुओं के रख रखाव से सम्बंधित जानकारी भी दी गयी। मेले में पशुपालकों को कीड़ी की दवा, मिनरल मिक्चर सहित सम्बंधित दवाएं वितरित की गई साथ ही साथ पशुओं के बाँझपन, पीपीआर, एचएस वैक्सीन, पशु बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर एलईओ जयराम गौतम, संजय शर्मा, पैरावेट अश्वनी कुमार, कैलाश यादव, भूपेंद्र कुमार, राजेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



