Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

  • कक्षा एक व तीन के कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाई गणित व अंग्रेजी
  • एमडीएम में बने भेजन के बारे में बच्चों से ली जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। केराकत की एसडीएम ब्लॉक क्षेत्र के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों को गणित व अंग्रेजी भी पढ़ाया। सोमवार को दोपहर में एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने ब्लॉक क्षेत्र के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले एसडीएम ने बच्चों के लिए बन रहे एमडीएम की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रधानाध्यापक से बच्चों को मीनू के हिसाब से ही हर रोज भेजन बनवाने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम कक्षा एक के कक्षा में पहुंच गयीं जहां पर उन्होंने दो छात्राओं से बारी-बारी कर गणित का सवाल हल करवाया। उन्होंने कक्षा एक व तीन के छात्र-छात्राओं को गणित व अंग्रेजी भी पढ़ाया तथा कम समय में सवाल को हल कर दिए जाने पर तीन छात्रों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के उपस्थिति को भी चेक किया जिसमें सभी शिक्षक गण मौजूद मिले। एसडीएम नेहा मिश्रा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को व सहायक अध्यापकों को प्रत्येक कक्षा के बच्चों को सप्ताह में एक प्रार्थना के तुंरन्त बाद कुछ मिनटों के लिए योग करवाने के लिए भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में योग के बारे में जानकारी भी हो जाएगी तथा उनका शरीर भी स्वस्थ रहेगा।