Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशुपालकों के बीच पहुंचे पशुपालन विभाग के लोग

पशुपालकों के बीच पहुंचे पशुपालन विभाग के लोग

  • संचारी रोग व रोकथाम पर किया जागरूक

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को पशुपालन विभाग के लोग संचारी रोग उसके रोकथाम को लेकर क्षेत्र के कोटिया गांव में पहुंचे। सुकरपालकों के बीच पहुंच कर उन लोगों ने उक्त रोग व रोकथाम के उपायों को साझा कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों में  कृमि नाशक दवाओं का भी वितरण किया गया। संचारी रोग अभियान के तहत बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सुइथाकला प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल के निर्देश पर विभाग के लोग कोटिया गांव पहुंचे। जहां सूकरपालकों को संचारी रोग व उसके रोकथाम के उपायों को साझा करते हुए लोगों को  जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान बाड़े और आस-पास के क्षेत्रों में जल जमाव की रोकथाम, साफ-सफाई व चूने के छिड़काव पर बल देने के साथ ही कृमि नाशक दवा का वितरण किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार, जितेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।