― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षार्थी की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

परीक्षार्थी की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोविन्द बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज में बृहस्पाfतवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के विषय में आपको बताते चलें कि सतीश यादव निवासी टेकरी उक्त विद्यालय में प्रथम पाली की परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा देकर बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली तो उनके द्वारा विद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो मालूम हुआ कि एक लड़के ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इसकी लिखित सूचना व कैमरे का सीसी फुटेज स्थानीय थाने पर दे दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि जिस समय परीक्षा चलती है, उसी समय एक व्यक्ति विद्यालय में कैसे प्रवेश कर गया।

Share Now...