स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में बवाल मचा हुआ है। सीरियल में पत्रलेखा ने सई की जिंदगी को नर्क बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने सई के करियर पर वार किया। लेकिन पाखी को भी बराबर जवाब मिलेगा। दोनों का केस कोर्ट में है और अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे कोर्ट में सई और पत्रलेखा का आमना सामना होता है, जिसमें चव्हाण परिवार के लोग सई का साथ देते हैं। लेकिन इसके साथ ही कहानी में और भी कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।सई को मिलेगी अपनी बात रखने की इजाजतटीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि भवानी काकू सई की मदद करने के चक्कर में अस्पताल वालों को रिश्वत देने पहुंच जाती है और यह बात अस्पताल से तरफ से आई महिला कोर्ट में बता देती है। हालांकि, बाद में कोर्ट की तरफ से सई को अपनी बात रखने का एक मौका मिलता है।सई के हक की बात करेगा विराटइस पूरे केस में विराट सई के साथ खड़ा रहता है और कोर्ट रूम के अंदर भी विराट सई की ढाल बनकर खड़ा रहेगा। वह उन लोगों को लेकर आएगा, जिनकी मदद सई ने की है।पाखी की पोल खोलने आगे आएगा सत्या’गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर सत्या अपनी बात रखने के लिए आगे आता है। इस दौरान वह पत्रलेखा के सामने एक ऐसा जाल बिछाता है, जिससे पाखी की पोल सबके सामने खुल जाती है।पाखी को उकसाने की कोशिश करेगा सत्याप्रोमो में देखने के लिए मिला है कि डॉक्टर सत्या कोर्ट रूम में पाखी को अपनी बातों में फंसा लेता है। वह कहता है कि आपको तो सई को एहसास दिलाना चाहिए कि यह घर परिवार सब आपका है और दूसरी औरत का यहां कोई काम नहीं। इस बात पर पत्रलेखा भी बोल पड़ती है कि यही समझाने के लिए मैंने सई पर केस किया है।सबके सामने सच उगलेगी पाखीसीरियल में पत्रलेखा अपना सच खुद ही उगलती हुई नजर आएगी। सत्या की बातें सुनकर पाखी हाईपर हो जाती है और वह सबके सामने बोल पड़ती है कि अगर वो मुझसे मेरा परिवार छीनेगी तो मैं उससे उसका सब कुछ छीन लूंगी।पत्रलेखा की बातें सुन सबके उड़ेंगे होश’गुम है किसी के प्यार में’ में पत्रलेखा का सच सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। विराट और काकू की तो आंखें बड़ी हो जाएंगी। तो वहीं पत्रलेखा भी शॉक्ड में रह जाएगी कि उसने अपना सच खुद ही बता दिया।सई के हक में आएगा कोर्ट का फैसलासीरियल में पत्रलेखा ने सई से बदला लेने के लिए उस पर केस किया था लेकिन डॉक्टर सत्या की चालाकी के आगे पाखी टिक नहीं पाएगी और वह केस हार जाएगी। कोर्ट सई के हक में फैसला सुनाएगा।सबको छोड़कर जाएगी पाखीकहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब पाखी सबसे दूर हो जाएगी। प्रोमो में वह कोर्ट रूम से पाखी अकेली बाहर निकलती हुई नजर आई है और तब उसे कोई रोकने की कोशिश भी नहीं करता।सई और विराट मिलाएंगे हाथ’गुम है किसी के प्यार में’ में सई के केस जीतने के बाद विराट भी उससे बात करने की कोशिश करता है। वह हाथ मिलाकर उसे बधाई देता है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पत्रलेखा का घिनौना चेहरा सबके सामने लाएगा डॉ.सत्या


