Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्नी को अपनाने से पति ने किया इनकार

पत्नी को अपनाने से पति ने किया इनकार

  • सात माह पूर्व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई थी फरार

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सात महीने बाद प्रेमी को छोड़कर घर वापस आयी लेकिन पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। गांव में सूचना मिलते ही काफी लोग मौके पर जमा हो गए। उक्त गांव निवासी युवक की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्रियां भी हैं। युवक दिल्ली में बैग की सिलाई का काम करता है। कोविड के पहले वह पत्नी तथा दोनों बच्चियों के साथ दिल्ली में रहता था। कोविड महामारी में दिल्ली से वह परिवार के साथ घर आ गया था। अब वह अकेले ही दिल्ली रहने लगा। डेढ़ वर्ष पूर्व से गांव के ही एक युवक से उसकी पत्नी का प्रेम सम्बन्ध हो गया जिसे लेकर काफी झगड़ा हुआ। मायके पक्ष के लोगों ने भी महिला को काफी समझाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई। सात माह पूर्व वह दोनों पुत्रियों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दोनो सूरत (गुजरात) में रहने लगे। रविवार को महिला घर वापस आ गयी। एक तरफ पति उसे घर में रखने व अपनाने से इनकार करता रहा तो दूसरी तरफ बेटियां माँ के साथ रहने के लिए पिता पर दबाव बना रही हैं। फिलहाल असमंजस बना हुआ है। महिला के मायके के लोग भी पहुंच कर सुलह-समझौता कराने के प्रयास में लगे हैं।

Share Now...