Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा इंलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल रसूलपुर ओझानिया मुफ्तीगंज पर बने बूथ संख्या 02, प्राथमिक विद्यालय हनुहाडीह में बने बूथ संख्या 04, इंग्लिश मीडियम पी एस रामपुर मुफ्तीगंज पर बने बूथ संख्या 03, मॉडल इंग्लिश मीडियम कम्पोजिट स्कूल अहन मुफ्तीगंज पर बने बूथ संख्या 62व 63का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ से प्राप्त हुए फॉर्मो की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जितने भी फॉर्म प्राप्त हुए है उन्हें ऑनलाइन करा दे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में महिला मतदाता एवं 18-19वर्ष से ऊपर के युवाओं/युवतियों मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने का कार्य करें और जिन जिन का फॉर्म नहीं आया है। फार्म प्राप्त कर उसे अपलोड कराए। इंलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल रसूलपुर ओझानिया मुफ्तीगंज में आंगनबाड़ी का नया भवन बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिड-डे मील में बने खाने की जांच भी की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा व सभी बीएलओ उपस्थित रहे।