जौनपुर धारा,जौनपुर। मुफ्तीगंज ब्लाक के असवारा गांव में भोजपुरी फिल्म निर्माता नीलाभ तिवारी और निर्देशक संजीव बोहरपी के निर्देशन में बी-फोर मोशन पिक्चर्स के बैनर तले चल रही भोजपुरी फिल्म बड़े घर की बेटी की शूटिंग में अभिनेत्री अंजना सिंह को पूर्व में निर्मित फिल्म बड़की दीदी की सफलता और दर्शको में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्माता नीलाभ तिवारी संदीप सिंह और अंजनी तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिनेत्री अंजना सिंह ने कहा कि यह सम्मान पाकर मैं अपने आपको गौरांवित महसूस कर रही हूँ, और दर्शको द्वारा मेरी फिल्म बड़की दीदी को मिल रहे सम्मान के लिए मैं दर्शको का सदा आभारी रहूंगी। इस अवसर पर क्षेत्र के संजय दूबे, रत्नेश तिवारी, जगदीश गुप्ता, सुधीर यादव, गुड्डू पांडेय, धर्मराज सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, बलवंत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
निर्माता व निर्देशक ने भोजपुरी अभिनेत्री को किया सम्मानित

Previous article
Next article


