Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन मकान में भवन स्वामी का मिला शव

निर्माणाधीन मकान में भवन स्वामी का मिला शव

सिर में मिली चोट से हो रही हत्या की आशंका

जौनपुर धारा,सरपतहां। डीह अशरफाबाद गांव में लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे एक निर्माणाधीन मकान से शनिवार दोपहर उसी के मालिक का शव मिला। दोपहर १२बजे के आसपास मृतक के पुत्र ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी सावित्री देवी के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। गांव निवासी प्रभाकर सिंह 63 सड़क किनारे अपनी निजी भूमि में मकान का निर्माण करा रहे हैं। बीते काफी दिनों से वे भोजन आदि के उपरांत रात्रि निवास भी वहीं करते थे। शनिवार दोपहर तक जब वे घर नहीं लौटे तो उनका पुत्र अकलेश सिंह ‘ओटूÓ मकान पर पहुंचा। जहां पिता का शव देखकर सन्न रह गया। उसने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के सिर में व शरीर मे चोट के निशान पाए गए। शव के आसपास काफी खून भी बिखरा हुआ मिला। मृतक दो भाइयों में बड़े थे तथा छोटे भाई दिवाकर सिंह से अलग रहते थे। दिवाकर का घटनास्थल के बगल ही पेट्रोल पंप स्थित है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने कुछ भी बताने से इनकार किया। उनके अनुसार मृतक के सिर में चोट पाई गई है, जिसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

Share Now...