जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में खंड विकास अधिकारी करंजाकला आरडी यादव के द्वारा विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम पंचायत परापट्टी, दुधौरा, पचेवारा तथा कुकुहां में निर्माणाधीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत पारापट्टी के रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि मजदूरों की संख्या मात्र 16 होने पर अविलंब 10 जून से कम से कम 50 मजदूर लगाकर कार्य पूर्ण कराया जाये। ग्राम पंचायत पचेवरा में 30 मजदूर कार्य कर रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी ने रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि 80 मजदूरों को लगाते हुए तालाब की गहराई बढ़ाई जाए। ग्राम पंचायत दुधौरा तथा कुकुहा में क्रमश: 18 व 20 मजदूर कार्य कर रहे थे, रोजगार सेवक, प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि कम से कम 80 मजदूरों के माध्यम से तालाब की गहराई बढ़ाई जाए। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव नवनीत सिंह, तकनीकी सहायक रमेश सिंह, रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि सभी तालाबों पर झंडारोहण का स्थल बनाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया जाए साथ ही सीआईबी बोर्ड भी स्थापित कर दिया जाए। प्रत्येक तालाबों में इनलेट और आउटलेट का निर्माण भी प्रारंभ करा दिया जाए। अमृत सरोवर का निरीक्षण 10 दिनों के बाद पुन: किया जाएगा।
― Advertisement ―
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से हाहाकार, पंपों पर लगीं लंबी कतारें
जौनपुर। जौनपुर जनपद में पिछले 24घंटों से पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत की अफवाह ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर...


