― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखिलाड़ियों के हौसले के आगे बारिश भी पस्त

खिलाड़ियों के हौसले के आगे बारिश भी पस्त

  • बारिश का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों ने रेस प्रतियोगिता में लिया भाग

जौनपुर धारा, जौनपुर। 02 अक्टूबर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में पुरुष वर्ग पांच किमी. क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने बैज लगाकर एवं मार्ल्यापण कर किया। क्रास कन्ट्री रेस का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किए। बारिश होने के कारण रेस विलम्ब से शुरू हुआ लेकिन बारिश का आनन्द लेते हुए खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए हौसले की भूरि-भूरि प्रशंसा किए। जिसमें पहला स्थान मनोज यादव, दूसरा स्थान बृज राजभर, तीसरा स्थान श्रेयांश यादव, चौथा स्थान अभिषेक, पांचवा स्थान मान सिंह पटेल व छठें स्थान पर अनमोल चौहान पर रहे।

Share Now...