जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के संसारपट्टी गांव में निमंत्रण में आये युवक की बाइक चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मलिकपुर नोनरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव स्थानीय क्षेत्र के संसारपट्टी गांव के अपने मौसा कृष्णा यादव के यहां विवाह में सम्मिलित होने आया था। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान रात लगभग 10 बजे जब अपनी बाइक देखने पहुंचा तो उसकी हीरो सुपर स्पेलेंडर बाइक नदारद थी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब बाइक का कहीं पता नहीं चला तो इसकी लिखित सूचना थाने पर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
निमंत्रण में आये युवक की बाइक चोरी

Previous article
Next article


