जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के एक हॉस्पिटल के चिकित्सक के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने डीएम से शिकायत की। बुधवार को सुभाष चंद्र सरोज पुत्र प्यारेलाल सरोज निवासी फूलपुर थाना लाइन बाजार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 23 मार्च की सुबह अस्पताल में अपने पिता को भर्ती कराया था। 25 मार्च की शाम चिकित्सक ने कहा कि मरीज की हालत अब बिल्कुल ठीक है आप इन्हें घर ले जाइए। अस्पताल के मैनेजर ने 12000जांच के लिए जमा करवाया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ अतिरिक्त जांचे होगी, उसमें दवाई इलाज का भी खर्च जुड़ेगा। अभी यह सब बात हो रही थी कि प्यारेलाल सरोज की मौत हो गई। मृतक की डेड बॉडी जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखी है। सुभाष सरोज का आरोप है कि पिता की मृत्यु डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्लेसमेंट ड्राइव में 10 विद्यार्थियों का चयन, रोजगार कौशल पर जोर
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में 116 विद्यार्थियों ने अभिरुचि एवं योग्यता परीक्षण में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि कंपनी प्रतिनिधियों ने रोजगार कौशल और उद्योग की जरूरतों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लगाया आरोप


