Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरगूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

गूंजे देशभक्ति के नारे, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

  • प्रा.वि. गोसाईपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर के बच्चों ने गुरुवार की सुबह मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान नौनिहालों के द्वारा लगाए गए देशभक्ति नारों से आकाश गुंजायमान होता रहा। देशभक्ति गीतों को गाकर बच्चों ने आमजनमानस में राष्ट्रप्रेम तथा देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने का प्रयास किया। प्रधानाध्यापक प्रेमचन्द यादव ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश थीम पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सभी अध्यापक तथा उपस्थित बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। आस-पास के लोगों को देशप्रेम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर चक बेसहूदासमाफी, चक सुईथा तथा चक लालमन पुरवे तथा हनुमान मंदिर होते हुए पुन: विद्यालय पहुँची। विद्यालय पहुँच बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा, दयाशंकर यादव, आशीष यादव, बृजेश यादव, दीपा यादव, शिक्षा मित्र सुषमा दुबे व रीता कुमारी समेत उपस्थित बच्चों ने प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया।