Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिम्मेदारियों का निर्वहन करना ईश्वर आराधना है : फादर पी विक्टर

जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ईश्वर आराधना है : फादर पी विक्टर

  • सत्र 2023-24 के लिए छात्र-परिषद का गठन

जौनपुर धारा, जौनपुर।  सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में सत्र 2023-24 के लिए छात्र-परिषद का गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने गठित छात्र-परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाई। आदित्य यादव एवं अंकिता यादव ने स्कूल कैप्टन तथा ओम उपाध्याय एवं अनबनाथ ने स्कूल वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। इम्तियाज अहमद एवं स्मृति अस्थाना ने स्पोर्ट्स कैप्टन तथा अंश यादव एवं शेफाली उपाध्याय ने स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। तरुण गौतम तथा रितिका यादव ने रेड हाउस कैप्टन एवं सिद्धांत यादव तथा तनिष्क ने वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। आशुतोष यादव एवं प्रांजलि सिंह ने येलो हाउस कैप्टन तथा हर्ष राय एवं भव्या बैंकर ने वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। मोहम्मद रेयान एवं अपर्णा मिश्रा ने ग्रीन हाउस कैप्टन तथा धैर्य कुमार एवं अनुष्का सिंह ने वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। रितेश वर्मा एवं रितिका यादव ने ब्ल्यू हाउस कैप्टन तथा हिमांशु उपाध्याय एवं हंशिका यादव ने वाइस कैप्टन पद की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने नव नियुक्त छात्र-परिषद के सदस्यों को निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निर्वहन की सीख देते हुए कहा कि दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ईश्वर की आराधना है अत: कर्त्तव्यपरायण होकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए इसमें प्रमाद कदापि नहीं करनी चाहिए।